फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज की टीम का शानदार प्रदर्शन, कॉलेज पहुंचने पर स्वागत

Fri, 02 Dec 2022 12:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कॉलेज पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
टीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में एएसपीजी कॉलेज मवाना में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम का कॉलेज पहुंचने पर शुक्रवार को स्वागत किया गया।

विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व क्रीडा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि 30 दिसंबर से एक नंबवर तक मवाना के एएसपीजी कॉलेज में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूरी डिटेल में प्रतिभाग करते हुए पहले डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर को 52-33 के अंकों से हराकर लीग राउंड में प्रवेश किया। पहले लीग राउंड के पहले मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत ने जनता वेदिक कॉलेज बड़ौत को 35-32 से हराया।

वहीं दूसरे मैच में कॉलेज की टीम ने मेरठ कॉलेज मेरठ को 38-33 से हराया। फाइनल मुकाबले में कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कॉलेज की टीम जनहित कॉलेज गाजियाबाद से 50-46 के अंतर से हार गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान
विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कॉलेज की ओर से बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ियों में बादल, रितेश ,सागर, परिनव, सचिन, सागर, अनिरुद्ध, मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: जी-20 की अध्यक्षता का जश्न: लोगो के साथ सजा ऐतिहासिक चर्च, दिल छू लेंगी ये शानदार तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें