फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बागपत में कोरोना से मचा हडकंप, बाल रोग विशेषज्ञ समेत मिले दो संक्रमित, जिले में अब तक इतने लोगों की मौत

Mon, 20 Mar 2023 11:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

UP News : बागपत जिले में बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा है। जिले में कोरोना से अब तक 146 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बागपत में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिला भले ही साढ़े चार माह से कोरोना मुक्त हो, लेकिन अब यहां बाल रोग विशेषज्ञ समेत कोरोना के दो संक्रमित मिले हैं। दोनों की सोमवार को जांच रिपोर्ट आई तो उनके कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई।

विज्ञापन

 
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ समेत दो लोगों की शनिवार को एंटीजन जांच की गई थी और उनके सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए थे। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उनकी सोमवार को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित मिले। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों का होम आईसोलेशन में उपचार शुरू करा दिया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता करके उनकी भी कोरोना जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Shamli: 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर उजागर हुआ मामला, पीड़िता का कराया गर्भपात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि यहां अभी तक कुल 11514 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 146 लोगों की मौत हो चुकी है। अब दोबारा से कोरोना के मामले मिलने पर लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें