बिनौली। सिरसलगढ़ गांव में एक अप्रशिक्षित चिकित्सक क्लीनिक का संचालन करता मिला है। बिनौली सीएचसी के जनरल सर्जन व नोडल अधिकारी डॉ गुरुचरण सिंह ने थाना बिनौली पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। जनरल सर्जन डॉ गुरुचरण सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ क्षेत्र में छापा मारा था। सिरसलगढ़ में एक क्लीनिक के चिकित्सक से रजिस्ट्रेशन और संबंधित प्रमाणपत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर उसे नोटिस जारी किया गया। चिकित्सक ने आज तक भी कोई भी प्रमाण पत्र और कागजात उनके समक्ष प्रस्तुत नही किए। इस पर चिकित्सक को अप्रशिक्षित मानते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।