फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी को भेज दिया अमर्यादित मेसेज, एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिला थाने पर तैनात एसआई ने एक महिला सिपाही को व्हाट्सएप पर अमर्यादित मेसेज भेज दिए। इसके बाद एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने एसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी ने सीओ सदर ओमपाल सिंह को मामले की जांच सौंपी है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि महिला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह की शिकायत मिली थी कि एक महिला पुलिसकर्मी को मेसेज भेजे गए हैं। अमर्यादित आचरण किया गया है। इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें