सहारनपुर-बिहारीगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार यानि आज गणेशपुर में आकर निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून इकोनाॅमिक कॉरिडोर की शिवालिक पहाड़ियों में बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करेंगे। उनके हेलीकाॅप्टर के लिए गणेशपुर में हेलीपैड बना दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी और एसपी देहात सागर जैन ने बुधवार की शाम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गणेशपुर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जरुरी दिशा निर्देश अधिनस्थों को दिए। एडीएम डॉ अर्चना द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का हेलीकाप्टर बृहस्पतिवार की दुपहर बाद करीब 3:30 बजे गणेशपुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे दिल्ली देहरादून कॉरिडोर तथा एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करेंगे। मात्र बीस मिनट के संक्षिप्त दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री लौट जाएंगे।