बागपत। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला शनिवार को हसनपुर मंसूरी गांव में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां डेयरी का उद्घाटन करने के साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम रखा गया है। जहां शनिवार सुबह को आठ बजे का कार्यक्रम रखा गया है।
हसनपुर मंसूरी के बाद केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला कलक्ट्रेट के पास चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में जाएंगे। संस्थान निरीक्षण करने के साथ ही वहां सुविधाओं को देखेंगे। इसके साथ ही सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर ही पशुपालन मंत्रालय के सचिव और संयुक्त सचिव ने शुक्रवार को हसनपुर मंसूरी में कार्यक्रम स्थल और कलक्ट्रेट के पास संस्थान का दौरा किया। वहां अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए और मंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियां की गई। संस्थान में हसनपुर मंसूरी का कार्यक्रम होने के बाद ही मंत्री पहुंचेंगे। संवाद