फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार में बाइक घुसने से चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कुर्डी गांव के पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही बाइक उसमें घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार चाचा सद्दाम (32) की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा कैफ घायल हो गया। घायल कैफ का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कुर्डी गांव निवासी सद्दाम शनिवार रात अपने भतीजे कैफ के साथ सामान खरीदने बाइक से छपरौली आ रहा था। गांव के बाहर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे सद्दाम और कैफ की बाइक अनियंत्रित होकर कार में पीछे से घुस गई। इस हादसे में सद्दाम और कैफ घायल हो गए। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर भाग गया और राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिवार वाले दोनों को अस्पताल लाने लगे, लेकिन रास्ते में सद्दाम की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर घायल कैफ का उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि सद्दाम के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे है वह फेरी लगाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें