जिला अस्पताल में नहीं ठीक हो पाई अल्ट्रासाउंड मशीन
बागपत। जिला अस्पताल में चार दिन बाद भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं हुई है। इंजीनियर और अस्पताल प्रबंधन सोमवार को दिन भर मशीन को ठीक करने में लगे रहे। इसके बावजूद वह ठीक नहीं हो सकी। अब महिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी।
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कक्ष में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। आग में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन जल गई थी। मशीन फुंकने के कारण जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों के अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे नहीं हो पाए थे। सोमवार से अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा तो शुरू हो गई थी, मगर अल्ट्रासाउंड शुरू न होने के कारण मरीजों को मायूसी मिली थी।
सोमवार को दिन भर इंजीनियर मशीन ठीक करने में लगे रहे, मगर कामयाबी नहीं मिली। जिससे मंगलवार को भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। अब महिला अस्पताल में पुरानी मशीन को ठीक कराकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। अधिक इमरजेंसी होने पर मरीज का अल्ट्रासाउंड के बजाए सिटी स्कैन कराया जाएगा।
---
मरीजों को दूसरे दिन भी उठानी पड़ी परेशानी
- चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा है। वह तीन दिन से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रही है। मंगलवार को भी अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला लगा मिला। - रजनी शर्मा, खेडक़ी
- जिला अस्पताल में मंगलवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी, मगर मशीन खराब होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया है। सोमवार को भी उसे मशीन खराब होने के कारण वापस लौटना पड़ा था। - जैतून, माता कालोनी
--
वर्जन-
मशीन को ठीक कराया जा रहा है, फिलहाल अल्ट्रासाउंड कक्ष में आग लगने के कारण महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराने की तैयारी की जा रही है। - डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ
- इंजीनियर और अस्पताल प्रबंधन मशीन ठीक कराने में लगा हुआ है, जल्द ही व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का सीटी स्कैन कराकर इलाज कराया जाएगा। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
जैतून- फोटो : BAGHPAT
रजनी शर्मा- फोटो : BAGHPAT