बागपत। सहकारी चीनी मिल रमाला और बागपत शुगर मिल में शुक्रवार से पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। पेराई शुरू कराने के लिए मिल की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। पांच नवंबर को मलकपुर मिल में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि मिल में पेराई सत्र शुरू करने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण शुक्रवार को दोनों मिलों में पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। मलकपुर मिल में पांच नवंबर से पेराई शुरू की जाएगी। मिल प्रबंधक को किसानों का समय से इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए है। मिल शुरू करने के लिए साफ-सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। मिल संचालन के लिए बुधवार को आम सभा की बैठक में सभी तैयारियों पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।
500 रुपये घोषित हो गन्ने का मूल्य
बागपत। रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें रालोद नेता ओमबीर ढाका ने ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो रहा है, जबकि अभी भी किसानों का 530 करोड़ रुपये बकाया है। शुक्रवार को मिल के शुभारंभ पर रालोद का प्रतिनिधि मंडल गन्ना एवं चीनी मंत्री लक्ष्मी नारायण में बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग करेंगा।