बाइक फिसलने से दो युवक घायल
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की देर शाम गाजियाबाद के राजनगर निवासी सुरेंद्र कुमार अपने दोस्त अमित के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते खेकड़ा जा रहे थे। वह जैसे ही सरफाबाद गांव के पास पहुंचे तो सामने से वाहनों की लाइट पड़ने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, इससे दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद