खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार लोनी निवासी दो युवक घायल हो गए। लोनी निवासी दो सगे भाई इंतजार और फुरकान सोमवार को दोपहर करीब दो बजे कार में सवार होकर बड़ौत अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास पहुंचे। तभी ट्रक ने कार में साइड मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। वहां स्थित खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रक लेकर फरार हुए चालक का सुराग नहीं लगा। संवाद