खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर केंटर और कार की टक्कर में कार सवार गाजियाबाद निवासी दो युवक घायल हो गए। गाजियाबाद निवासी मयंक अपने चचेरे भाई रोहण के साथ कार में सवार होकर शनिवार की दोपहर हरियाणा अपनी रिश्तेदारी में मिलने जा रहे थे। जब वह ईपीई पर खेकड़ा के पास पहुंचे। तभी केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहे गाजियाबाद निवासी कार सवार मयंक व रोहण घायल हो गए। साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को नगर में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। परिजन दोनों को लेकर गाजियाबाद चले गए। दुर्घटना को अंजाम देकर केंटर लेकर फरार हुए चालक का सुराग नहीं लगा। संवाद