फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरगन के साथ दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस टीम पाठशाला चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बागपत की ओर से आते कार सवारों को रुकने का इशारा किया। मगर, चालक ने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर चालक को कार समेत पकड़ लिया। कार सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कार की तलाशी में एक एयरगन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस कार समेत दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम धीरज व महेश निवासी रामनगर दिल्ली बताया। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें