फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में हादसों का कहर: बुझे दो घरों के चिराग, पेपर देने के लिए निकला था आईआईटी का छात्र

Fri, 06 Jan 2023 01:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत में हादसों का कहर : IIT के छात्र समेत दो युवकों की हादसों में मौत हो गई। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है। बताया गया कि आईआईटी का छात्र पेपर देने के लिए निकला था।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। बताया गया कि एक हादसे में आईटीआई के छात्र की मौत हुई है, जबकि दूसरे हादसे में एक कैंटर चालक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया है। 

विज्ञापन


शिकोहपुर गांव का रहने वाला सचिन शर्मा (26) पुत्र रामकिशन शर्मा आईटीआई का छात्र था। वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बागपत से गाजियाबाद के लिए पेपर देने निकला था। बताया गया कि गाजियाबाद जाते समय जैसे ही अग्रवाल मंडी टटीरी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई मोनू ने बताया कि सचिन गाजियाबाद पेपर देने जा रहा था। परिजनों का कहना है कि सचिन गुरुवार को दिल्ली था लेकिन, वह रात में बागपत कब पहुंचा इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: जयंत ने दी थीं शुभकामनाएं, पर राहुल गांधी ने कर दी ये बड़ी चूक, मायूस हुए RLD कार्यकर्ता

विज्ञापन

उधर, मैनपुरी निवासी मोनू पुत्र लायक सिंह अपने साथी राहुल के साथ चित्रकूट से कैंटर में धान लेकर सोनीपत जा रहा था। वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल के समीप पहुंचकर कैंटर में डीजल चैक करने लगे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: बसपा सांसद के ठिकानों पर 72 घंटों से कार्रवाई जारी, मिले कई अहम सुराग

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, जानकारी लगने पर मृतकों के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें