फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कनपटी पर तमंचा सटाकर दो महिलाओं के कुंडल लूटे

Sun, 22 Sep 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल (बागपत)। कस्बे से राजनगर की रहने वाली शबनम और राजन ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे दोनों ढिकौली जाने वाले संपर्क मार्ग पर सैर करने गई थी। जैसे ही अल्लाह बंदे कब्रिस्तान के समीप पहुंची तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दोनों बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धमकाते हुए तमंचा और चाकू निकालकर उन्हें डराया। इसके बाद एक महिला की कनपटी पर तमंचा सटाया तो दूसरी के गले पर चाकू रखकर कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। लूट का विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद धमकी देकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। महिलाओं के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। लूटपाट करने वाले एक बदमाश की पहचान परवेज निवासी कस्बा रटौल के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि लूट करने वाले बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
लहचौड़ा की मां बेटी से भी लूटपाट का प्रयास
लहचौड़ा गांव के पास भी शनिवार की सुबह करीब पांच बजे सैर करने आई मां-बेटी के साथ भी लूटपाट का प्रयास किया गया। जहां दोनों के बनावटी गहने मिलने पर बदमाश उन्हें छोड़कर भाग गए। दोनों मां-बेटी भी पुलिस को शिकायत दिए बिना ही वापस चली गई।
विज्ञापन

-
सुबह सैर करने वाली महिलाओं में भय का माहौल
अल्लाह बंदे कब्रिस्तान के पास हुई लूट की घटना से सुबह सैर करने के लिए आने वाली महिलाओं में भय का माहौल बन गया है। जो अब सुबह की सैर बंद करने की भी कह रही है। महिलाओं ने सुबह के समय पुलिस की गश्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें