- खेकड़ा और सुन्हैडा के केंद्राें का मामला, 15 किसानों के सट्टे मिल गेट से किए संबद्ध
खेकड़ा। खेकड़ा और सुन्हैड़ा में एडवांस गन्ना डलवाने पर बागपत शुगर मिल प्रशासन ने दो तौल लिपिकों को निलंबित कर दिया। साथ ही चिह्नित 15 किसानों के सट्टे मिल गेट से संबद्ध किए।
बागपत शुगर मिल प्रशासन ने एडवांस गन्ना डलवाने वाले तौल लिपिकों और गन्ना डालने वाले किसानों के प्रति कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप सिंह ने खेकड़ा में तौल केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। जांच में खेकड़ा और सुन्हैड़ा गांव स्थित गन्ना तौल केन्द्रों पर दो लिपिकों ने अपने मिलने वाले किसानों से साज कर ढाई हजार क्विंटल अतिरिक्त गन्ना डलवाया हुआ था।
सीसीओ राजदीप सिंह ने बताया कि दोनों केन्द्रों के तौल लिपिकों को निलंबित कर दिया है और चार अन्य केन्द्रों के लिपिकों को ऐसा ना करने की चेतावनी दी। साथ ही चिह्नित किए गए 15 किसानों के सट्टे मिल गेट से संबद्ध किए गए हैं। कार्रवाई जारी रहेगी। इसका लाभ ईमानदारी से गन्ना डालने वाले किसानों को होगा।