फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्युत उपकरणों से लदे टेंपो के साथ दो चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पुलिस ने दो विद्युत उपकरण चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात खेकड़ा थाना पुलिस खेकड़ा में फखरपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक छोटा टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसको रुकवाकर तलाशी ली। जिसमें चार स्टार्टर कवर, एक स्टार्टर, 30 मीटर केबिल, एक चेंजर, 50 किलो सरिया और 60 किलो वजन का लोहे का जाल मिला। इसके बाद पुलिस बरामद माल से लदे टेंपो को थाने ले आई। दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यह सामान चोरी करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार चोर लोनी के रहने वाले अरसलन और शमीम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें