फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्नी हत्याकांड: कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Wed, 16 Nov 2022 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

परिवार की युवती पर बुरी नजर रखने का विरोध करने पर उतार दिया था मौत के घाट
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में वाजिदपुर गांव के सनी हत्याकांड में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दो किशोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


वाजिदपुर गांव में बीती चार सितंबर की रात 24 वर्षीय सनी की उसके ही साथी धीरज ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: BAGHPAT: स्कूल में छात्राओं से रोज़ छेड़छाड़ करता था शिक्षक, हंगामा होने पर हवालात पहुंचा, घंटों चला ड्रामा
विज्ञापन


वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप था कि धीरज के अतिरिक्त अन्य युवक भी हत्याकांड में शामिल हैं। बताया कि हत्यारोपी धीरज ने साथियों को बचाने के लिए खुद हत्या करना स्वीकार किया था, लेकिन असल हत्यारे बाहर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इस हत्याकांड में मृतक के परिजन लगातार पुलिस के आला अफसरों से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। इस पर मंगलवार को पुलिस ने गांव मेें दबिश देकर दो किशोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि इस हत्याकांड में पूछताछ के लिए दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें