खेकड़ा। नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सोमवार को पहुंचे दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
सोमवार की सुबह दस बजे बैंक ऑफ इंडिया शाखा में नगर निवासी दो युवक नए नोटों की गड्डी लेने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिखने पर पूछताछ शुरू की तो दोनों युवक भाग निकले। मार्ग पर बैंक लुटेरों का शोर मच गया। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर दोनों को दबोच लिया। इस भागदौड़ एक पुलिसकर्मी की मैगजीन भी नाली में गिर गई। पुलिस कर्मी दोनों युवकों को कोतवाली ले गए। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवक मोहल्ला अहिरान के रहने वाले है। उनसे पूछताछ की जा रही है।