फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनें लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
बागपत : खामपुर गांव में छात्राओं के अपहरण की सूचना पर गांव में ग्रामीण से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राजपुर गांव से दो सगी बहनों बृहस्पतिवार दोपहर अचानक लापता हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण होने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों बहनों की तलाश के लिए कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राजपुर गांव रहने वाला सुधीर पुत्र सुखबीर सेना में थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस समय दिल्ली पुलिस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। गांव में उनका परिवार रहता है। उनकी 11 वर्षीय बेटी प्रतिभा कक्षा छह और 13 वर्षीय बेटी अनुष्का कक्षा-आठ में गांव में ही वैदिक बाल विद्यालय में पढ़ती हैं। दोनों बृहस्पतिवार सुबह स्कूल में गई थीं, लेकिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद उनकी पत्नी ने स्कूल में फोन कर दोनों बेटियों की जानकारी की। अध्यापकों ने बताया कि दोनों छात्राएं स्कूल नहीं आई थीं। जानकारी मिलते ही सुधीर घर पहुंचे और कोतवाली में तहरीर देकर दोनों बेटियों को बरामद करने की मांग की। सुधीर ने यह भी बताया कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है।
सीओ युवराज सिंह कोतवाली पुलिस के साथ गांव पहुंचे घटना की जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई। मामला बढ़ता देख एसपी नीरज जादौन के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम भी गांव में पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने छात्राओं के अपहरण की आशंका जताते हुए हंगामा किया। जिसके बाद अन्य थानों का भी पुलिस बल बुलाया गया। खबर लिखने तक दोनों बहनों का कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें