फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी में रसीद कटवाने पर दो पक्ष भिड़े, जमकर हंगामा

Mon, 27 Mar 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी/बागपत। सहकारी संघों के चुनाव में रविवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। वह रसीद काटने को लेकर आपस में भिड़ गए और संघ कार्यालय पर हंगामा हो गया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर जांच में सभी दावेदारों के नामांकन पत्र सही मिले।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के सहकारी संघ कार्यालय पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और कर्मचारियों ने कार्यालय बंद कर दिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के सामने ही कार्यालय खोला गया।
एक पक्ष के मीतली गांव के प्रधान ठाकुर इंद्रपाल सिंह का कहना है कि मीतली समिति से चार डायरेक्टर पद है, जिनके नामांकन पत्र जमा कर दिए थे। लेकिन रसीद नहीं कटवा पाए थे। वह रसीद कटवाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष राहुल दीक्षित का कहना है कि पहले पक्ष ने न नामांकन पत्र जमा किए और न ही रसीद कटवाई। रविवार को समय बीतने के बाद वह पहुंचे तो उन्होंने विरोध किया। उधर जिले के 11 सहकारी संघों के 121 डायरेक्टर पदों पर आये नामांकन पत्र जांच में सही मिले।
उपनिबंधक सहकारी मोहसीन जमील व अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया कि सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले। टटीरी सहकारी संघ पर डायरेक्टर के चार पद खाली रह गए थे। जिसका समय बीतने के बाद भी एक पक्ष नामांकन पत्र जमा करना चाह रहा था। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें