फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में अंडों की गाड़ी खड़ी करने पर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
किशनपुर बराल में घटना की जानकारी लेते सीओ देवेंद्र शर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रमाला। किशनपुर बराल में गली में अंडों की गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो वर्गों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल गांव का रहने वाला आशुतोष शनिवार शाम खेत से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में खड़ी इस्लाम की अंडे की गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बताया कि गण्मान्य लोगों ने दोनों पक्षों के समझौता करा दिया। आरोप लगाया कि युवक दोबारा ट्रैक्टर लेकर आया तो अंडे की गाड़ी रास्ते में ही खड़ी मिली। जिसे हटाने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से अंकुर व आशुतोष और दूसरे पक्ष से इस्लमामुद्दीन व सादिया घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

खेत में सिंचाई कर रहे किसान से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
चांदीनगर। फुलेरा गांव में खेत में सिंचाई कर रहे किसान के नजर नहीं झुकाने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जगदीश यादव ने बताया कि दो दिन पहले वह खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी गांव का प्रिंस अपने साथियों के साथ वहां आ गया और उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे नजर नीचे नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि विवाद पुराना है। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें