फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौका रेस में दो खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पुणे में संपन्न हुई 41वीं रोइंग (नौका रेस) आल इंडिया जूनियर चैंपियनशिप में बागपत जनपद के दो खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक जीते। पुणे में 10 से 12 दिसंबर तक हुई चैंपियनशिप में लुहारी गांव के खिलाड़ी निखिल कुमार पुत्र संजीव व बसी गांव निवासी खिलाड़ी अक्षय नैन पुत्र संजय नैन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक किलोमीटर डबल रोइंग में स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम उत्तर प्रदेश में रोशन किया है। इस उपलब्धि पर दोनों के परिवार में खुशी का माहौल है। समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश सरोहा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें