फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो व्यक्तियों को बंधक बनाया, मारपीट की

Mon, 17 Apr 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में बावली रोड पर स्थित एक दुकान में चौबली गांव के दो व्यक्तियों को लेनदेन को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर दिए जाने के बाद भी बड़ौत पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित सीओ से मिले और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन




पूजा पत्नी जोनी और ऊना पत्नी राहुल निवासी चौबली सोमवार को ग्रामीणों के साथ सीओ कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पति राहुल और जोनी बावली रोड पर एक दुकानदार के यहां पर चौखट और खिड़की बनाने का काम करते है। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कई दिनों से दोनों दुकान पर नहीं जा रहे थे। जिसके बाद दुकानदार ने फोन कर काम से हटाने की धमकी दी।
आरोप है कि जब राहुल व जोनी दुकान पर हटाए जाने का कारण पूछने के लिए पहुंचे, तो उनको बंधक बनाकर घोर यातनाएं दीं। उनकी जेब में रखी 30 हजार की नकदी भी छीन ली। सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें