फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ सौ रुपये के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 12 घायल

Sat, 01 Jul 2023 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता काॅलोनी में आठ सौ रुपये के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

माता काॅलोनी में रहने वाले रोजुद्दीन ने बताया कि उसका छोटा भाई मोमीन मकान की नींव की खोदाई कर रहा था। वह बाहर हैंडपंप पर पानी लेने गया था। तभी रास्ते में जुआ खेल रहे कुछ लोगों ने आठ सौ रुपये उठाने का आरोप लगाते हुए उसके भाई की पिटाई कर दी। उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद घर में घुसकर दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मां जरीना, मोमीन, आसिफ, आरिफ, नवाब, यामीन, रोजु घायल हो गए। दूसरे पक्ष की नाजमा ने बताया कि मोहल्ले का एक युवक उसके परिवार के लोगों के आठ सौ रुपये उठाकर भाग गया। जिसके बारे में बताते हुए विरोध जताया गया तो उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें उनके मकान की दीवार भी तोड़ दी। मारपीट में उसके परिवार के इरफान, देवरानी मोमीना, देवर गुलफाम, बेटा साहिल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें