बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर धोखाधड़ी के मामले के आरोपी दस-दस हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि लोगों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रवि उर्फ बंटी पुत्र विनोद निवासी नाला जिला शामली और बबलू उर्फ बलराज पुत्र रामबीर निवासी शहड़भ्भर जनपद मुजफ्फरनगर को काफी समय से वांछित चल रहे थे। दोनो पर पुलिस ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।