सार
दोनों बदमाशों ने खेकड़ा निवासी लक्ष्य गुप्ता के मोबाइल शोरूम से 29 सितंबर की रात्रि में करीब 15 लाख रुपये की कीमत की मोबाइल की चोरी की थी। पुलिस ने बदमाशों से एक लैपटॉप, मोबाइल से भरे दो बैग एक तमंचा और बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक की बरामद की है।
बागपत की खेकड़ा पुलिस ने सोमवार सुबह डूंडाहेड़ा रोड से मोदीनगर निवासी दो बदमाशों सोनू और अजीज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश सोनू पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे फिलहाल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।