फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी के जंगल में बछड़े को उठाकर ले गए दो तेंदुए

विज्ञापन
बागपत : बेगमाबाद गढ़ी गांव के जंगल में तेंदुए के पंजे के निशान देखती वन विभाग की टीम। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी गांव के जंगल में दो तेंदुओं ने एक बछड़े को उठाकर ले गए। दो तेंदुओं को देखकर किसान डर गए और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

बेगमाबाद गढ़ी निवासी किसान कालू, रामकुमार, दीपक ने बताया कि सोमवार को खेत में काम कर रहे थे। तभी दो तेंदुए एक बछड़े के पीछे दौड़ते हुए आए और राममेहर के खेत में बछड़े को दबोच लिया। तेंदुए बछड़े को खींचकर ले गए। किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिन से जंगल में तेंदुए देखे जा रहे हैं, जिससे कभी भी घटना होने का खतरा बना हुआ है। किसानों की सूचना पर वन विभाग के कार्यवाहक क्षेत्राधिकारी बड़ौत रविकांत चौधरी ने एक टीम को जंगल में भेजा। कार्यवाहक वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जंगल में कांबिंग कराई जा रही है, जल्द ही तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें