बड़ौत। फल व्यापारी सुहेल शुक्रवार को राजस्थान से महिंद्रा पिकअप में अमरूद लादकर बड़ौत ला रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढी गांव के पास पहुंचे हाईवे पर खड़ी एक ट्राली से उनकी गाड़ी टकरा गई। इससे पिकअप का चालक आबिद निवासी बड़ौत और फल व्यापारी सुहेल घायल हो गए। गाड़ी में रखे अमरूद सड़क पर बिखर गए। यहां गुजरने वाले लोगों ने घायल को भर्ती कराने की बजाए वहां पर बिखरे अमरूद को उठाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।