बड़ौत। पॉलीथिन पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजेंद्र मलिक के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम ने नगर में बाजार में छापा मारा। टीम को थोक विक्रेता बड़का रोड गली नंबर एक निवासी आदिल पुत्र रफीक पॉलीथिन बेचता मिला। उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम का विरोध भी हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को सख्ती से हटाया। इसके बाद टीम को सावर पुत्र अमरपाल भी प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचता हुआ मिला। उस पर भी आठ हजार का जुर्माना लगाया गया। डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, सफाई नायक राजगोपाल, अमित, अश्वनी आदि शामिल रहे।