फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ छपरौली को लेकर आंबनगाडी कार्यकत्रियों के दो गुटों में रार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो अलग-अलग गुट सोमवार को तहसील पहुंचे और हंगामा किया। एक पक्ष ने सीडीपीओ छपरौली पर चेकिंग के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। दूसरे गुट ने आरोपों को झूठा बताते हुए फर्जी शिकायत की बात कहते हुए एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

तहसील में पहुंचे एक गुट ने कहा कि सीडीपीओ छपरौली चेकिंग के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर मानसिक उत्पीड़न कर रही है। प्रत्येक आंगनबाड़ी से सुविधा शुल्क वसूल रही है, विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी देती है। वहीं, दूसरे गुट ने शिकायत को झूठा बताया। एसडीएम सुभाष सिंह से बताया कि फर्जी शिकायत कर सीडीपीओ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, ताकि अनियमितता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई न हो सके। उधर सीडीपीओ ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि जो शिकायत कर रही हैं, उनके यहां चेकिंग में धांधली पकड़ी गई थी। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों गुटों को समझा-बुझाकर भेज दिया है। मामले की जांच की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें