फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टटीरी के बाजार में दो सांडों ने मचाया उत्पात, दुकान में घुसे

Wed, 19 Apr 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत-मेरठ हाईवे पर ​भिड़ते छुट्टा पशु
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के बाजार बुधवार को दो सांड़ आपस में भिड़ गए। जिन्होंने काफी देर तक बाजार में उत्पात मचाया और एक दुकान में घुस गए। जिससे दुकानदारों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। चाय विक्रेता सांड़ की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में सांड़ों की भिड़ंत होने से भगदड़ का माहौल बन गया। जहां लोगों ने भागकर जान बचाई। उधर सांड़ों की लड़ाई के कारण मेरठ-बागपत हाईवे पर जाम लग गया। सांड़ की टक्कर लगने से घायल दुकानदार संतलाल ने बताया कि उसकी दुकान में हजारों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले भी सांड़ बाजार में उत्पात मचा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सब्जी विक्रेता रामे कश्यप को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उन्होंने सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा का कहना है कि जल्द ही सभी गोवंशों को पकड़वा दिया जाएगा।

बागपत-मेरठ हाईवे पर भिड़ते छुट्टा पशु

बागपत-मेरठ हाईवे पर भिड़ते छुट्टा पशु

बागपत-मेरठ हाईवे पर भिड़ते छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें