फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दो भाईयों में चले लाठी डंडे, पांच घायल

Sun, 19 May 2024 04:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो भाईयों के परिवार आपस में भिड़ गए। जिनमें धारदार हथियार चल गए। दोनों पक्षों की महिलाओं समेत पांच घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना में रहने वाले भूषण और उसके भाई ऋषिपाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया कि शनिवार शाम दोनों के परिवारों में धारदार हथियार चल गए। जिसमें एक पक्ष से भूषण की पत्नी उर्मिला, बेटा दीपक उर्फ पारुल और दूसरे पक्ष से हरपाल सिंह, बेटी खुशी, बेटा प्रशांत घायल हो गए। बताया कि इससे पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें