खेकड़ा। गाजियाबाद के कविनगर निवासी अरुण और उसका भाई निशांत शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से कुंडली हरियाणा में अपनी रिश्तदारी में जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा यमुना ब्रिज के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक मार्ग पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देकर कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।