चांदीनगर। धोली प्याऊ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ रविवार की रात में पांची चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली एक गाड़ी बागपत की तरफ से शराब लेकर आने वाली है। पुलिस ने एक गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार एक तस्कर गाड़ी से कूदकर भाग गया। जबकि पुलिस ने दो को पकड़ लिया। गाड़ी में अवैध शराब मिली। पुलिस ने गाड़ी व शराब कब्जे में ली और दोनों आरोपियों को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी मेरठ निवासी प्रमोद और दूसरा गौतमबुद्धनगर निवासी अनिल है। उन्होंने भागने वाला का भी नाम बताया । भागने वाला युवक ही शराब की पेटियों को लेकर मेरठ जा रहा था। पुलिस ने 30 पेटी अवैध देसी शराब व गाड़ी को जब्त कर लिया है। संवाद