बड़ौत। लौहड्डा गांव के एक युवक की आंख फोड़ने के मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को छपरौली चुंगी से धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सन्नी तोमर उर्फ सत्यव्रत तोमर पुत्र श्रीपाल तोमर और मनीष तोमर पुत्र सुक्रमपाल निवासीगण लौहड्डा है। दोनों ने 24 जनवरी 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर लौहड्डा गांव के ही सागर शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा पर जानलेवा हमला व फायर किया था। हमले में सागर शर्मा की एक आंख फूट गई थी। इस मामले में सागर के पिता ने गांव के ही चार-पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।