फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी को लेकर गांव के ही दो युवकों से प्रधान का हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में शुक्त्रस्वार की देर रात्रि पतंगबाजी के विवाद में प्रधान के सिर पर कांच की बोतल मारने वाले दोनों नामजद आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को धर दबोचा। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्त्रस्वार रात बावली गांव में पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने गए प्रधान गौरव पर चार-पांच युवकों ने हमला बोल दिया था। प्रधान ने गांव के ही विपिन निवासी बावली और निखिल चिकारा निवासी बड़ावद को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। उधर पुलिस का दावा है कि पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों आरोपियों ने प्रधान के सिर में कांच की बोतल मार दी थी, जिससे प्रधान घायल हो गया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें