फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक मोहल्ले से करीब 20 दिन पूर्व एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने खेकड़ा में ही रह रहे पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के दो युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगा तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग छात्रा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार रात पुलिस ने अमन और सूरज निवासी ढकसून पट्टी तल्ला बदलपुर थाना लैंस जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का बुधवार को अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें बरामद नाबालिग के बयान दर्ज कराए गए। आरोपी मोना उर्फ इलायची उर्फ अमित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें