फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 दिन से ट्यूबवेल खराब, पेयजल संकट गहराया

Wed, 25 Jan 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। 15 दिन से अर्जुनपुरम स्थित ट्यूबवेल खराब पड़ी है, जिस कारण सैकड़ो घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। शिकायतों के बावजूद नगरपालिका प्रशासन मूकदर्शक बना है। लोगों का आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन का लोगों की समस्याओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

काॅलोनी के नरेंद्र पंवार ने बताया कि अर्जुनपुरम में लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने ट्यूबवेल कई साल पहले लगाई थी। जिससे अर्जुनपुरम, दिलीप विहार व शताब्दी नगर के सैकड़ों घरों में पानी सप्लाई होता है। यह ट्यूबवेल 15 दिन से खराब पड़ी है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगरपालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मास्टर चरण सिंह व बलजोर ने बताया कि चार दिन पूर्व खराब पड़ी ट्यूबवेल को ठीक करने के लिए मोटर उतारकर ले गए थे, लेकिन आज तक पेयजल आपूर्ति सूचारू नहीं हो सकी। जिस कारण लोगों को रोजाना पानी का संकट झेल रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
ये बोले ईओ
नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। इसके बाद कर्मचारियों को भेजा गया था, कर्मचारी मोटर उतारकर ले आए थे। यदि अब तक ट्यूबवेल चालू नहीं हुई तो यह गंभीर मामला है। जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें