फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दस दिन पूर्व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुई ट्रक लूट की रिपोर्ट पुलिस ने चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 29 अगस्त को हरियाणा से ट्रक लेकर लौट रहे बिहार के गया निवासी चालक मिथलेश कुमार यादव व क्लीनर को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। बदमाश चालक व क्लीनर को मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से बांधकर ट्रक लेकर फरार हो गए थे। बंधन मुक्त होने के बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर ट्रक लूटे जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को थाना जानी भेज दिया था। जानी पुलिस ने घटना स्थल बागपत क्षेत्र का बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था। बृहस्पतिवार को आईजी के आदेश पर एसपी अभिषेक सिंह ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना का मुकदमा चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें