फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
खेकड़ा में ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में ग्राम सुजानपुर जनपद अलीगढ़ के निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के ग्राम सुजानपुर निवासी संतोष चौहान ट्रक चलाता था। सोमवार की शाम वह दिल्ली से ट्रक लेकर उत्तराखंड जा रहा था। रात में करीब 12 बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा में बड़ागांव रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। इस कारण संतोष चौहान का ट्रक अनियंत्रित होकर अगले ट्रक से टकरा गया। ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही संतोष चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। आगे जा रहा चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतक के बड़े भाई शिवप्रताप ने खेकड़ा थाने में पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया गया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक का सुराग लगाने में जुटी है। सुराग लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें