संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां के समीप ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों के चालकों समेत पांच लोग घायल हो गए। इनका पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
सोनीपत के रहने वाले दीपांशु ने बताया कि रविवार को वह अपना टेंपो लेकर कुंडली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से खेकड़ा जा रहा था। जब वह मवीकलां के समीप पहुंचा तो पीछे से आये ट्रक ने वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु, ट्रक चालक तेजवीर, उसके साथी मनोज, आदेश और बिजेंद्र निवासी कुंडली घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार ने बुग्गी में टक्कर मार दी, जिससे बुग्गी में सवार शबनम और उसका बेटा आशु घायल हो गए। इनका सीएचसी में उपचार कराया गया।