निरपुडा गांव की हरिजन बस्ती में जलभराव दिखाते ग्रामीण
दोघट। निरपुड़ा गांव की पट्टी चाहराण में रविदास मंदिर के पास नाले की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे ग्रामीणोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
निरपुड़ा गांव की हरिजन बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से रविदास मंदिर के पास नाले की सफाई नहीं कराई गई। जिस कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही और दूषित पानी गली और घरों में भर रहा है। जिससे वहां से आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
मांग करने वालों में ईश्वर, जगदीश, कृष्ण, राजबीर, रामपाल, जयपाल, धीर सिंह, सौराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रम, जीवनपाल सिंह, सोमपाल सिंह राणा शामिल रहे। ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह ने बताया कि रविदास मंदिर के पास नाले को ग्रामीणों ने ढक दिया है, जिस कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।