फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज एवं चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज के संयुक्त वार्षिकोत्सव पर चल रहे क्रीड़ा महोत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि मेहनत ओर मन लगाकर की गई पढ़ाई से सफलता जरूर मिलती है। इस दौरान सिया, अरीबा, वंशिका, अंशु, सुहानी, कीर्ति, दीक्षा, निशा, प्रियांशी, सृष्टि, मोनिका, मानवी, हिमांशी, तृप्ति आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, अध्यक्ष कालूराम धामा, सचिव डॉ. रवि पंवार ने सभी अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता कर्ण सिंह और संचालन प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ शबाना ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीपी सिंह, सुशील चौधरी, कृष्णपाल चौधरी, डॉ. महंत साधुराम स्वामी, देशपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें