बागपत। डौला गांव में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अपने घरों में रहकर समाज रत्न पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विश्वकर्मा एकता विकास सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने जीवन भर अपने पद की गरिमा बनाए रखी। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मास्टर विनोद विश्वकर्मा, एडवोकेट शिव विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, अमन, अभय मौजूद रहे