फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान में पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव को श्रद्वांजलि देते रालोद सपा ग? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/अमीनगर सराय/ अग्रवाल मंडी टटीरी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह के निधन पर मंगलवार को जगह-जगह शोक सभा कर शोक व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण की उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यादव महासभा की कस्बा खेकड़ा के शिव मंदिर में शोक सभा हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया। महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव विजयपाल यादव, जिलाध्यक्ष आनंद यादव, विपिन यादव, सुधीर, धर्मवीर यादव, अंकुर धामा, सुखवीर यादव, भोपाल सिंह, नरेश, ओमदत्त, मोहम्मद शादाब अली, मानसिंह, राजेंद्र यादव मौजूद रहे। सिंघावली अहीर गाव में सपा मुखिया मुलायम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई व आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
उधर, सिंघावली अहीर में छात्र नेता राहुल यादव के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री के संघर्षों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रेखा यादव, दिनेश, लाला, सोनू, अमित, वीरपाल, कृष्णपाल, बबली, वीरू, रामवीर, सोहनवीर, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी के फूलवती लॉ कॉलेज में भी शोक सभा हुई। इसमें कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारणकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां कॉलेज के डारेक्टर गजेंद्र सिंह बली, सचिव विशाल चौधरी, सुनील दत्त शर्मा, पवन कुमार, ज्योति रावत, विक्रांत, सुषमा, कशिश गौड़, विकास व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें