फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान को कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्वाजंलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट छपरौली रोड मेें शनिवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर लुहारी गांव के शहीद जवान पिंकू दांगी को श्रद्धाजंलि दी। चौधरी वीरसैन सिंह सभागार में आयोजित सभा में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि अमर शहीद पिंकू दांगी पर गांव लुहारी ही नहीं पूरे देश को गर्व है। युवाओं व छात्रों को उनके जीवन से प्ररेणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद पिंकू दांगी को श्रद्धांजलि दी। यहां प्रधानाचार्या शर्मिष्ठा पंवार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जावेद अली, डॉ. ओमपाल धनकड़, हरिप्रकाश पंवार, रोमी दांगी, आरती मान, हिमानी तोमर, राहुल कुमार, रवि, देवेंद्र कुमार, मनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी, ललित कुमार, सुमित, विजय, अमर चौधरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें