फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर उस्मान को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर के कोर्ट रोड पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को ब्रिगेडियर उस्मान को जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

लोकवाणी संचालक मोहम्मद हसन ने बताया कि ब्रिगेडियर उस्मान को उस्मान मोहम्मद मसऊदी भी कहा जाता है। वह 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैन्य अधिकारी थे। भारत-पाक के विभाजन के समय उन्होंने कई अन्य मुस्लिम अधिकारियों के साथ पाकिस्तान सेना में जाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने भारतीय सेना के साथ सेवा जारी रखी। वह कश्मीर में पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए 3 जुलाई 1948 में शहीद हो गए थे। उन्हें बहादुरी के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। भारत के इस महान सपूत का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। इस मौके पर अशफाक, कलीम, अनस, नदीम उर्फ कुक्की, शराफत सिद्दीकी, नईम सलमानी, असलम अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें