फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड का ट्रायल आज, उद्घाटन जल्द होगा

Thu, 15 Aug 2024 02:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
एलीवेटेड रोड पर निरीक्षण करते एनएचएआई के अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। बागपत से दिल्ली तक एलिवेटेड सड़क का बृहस्पतिवार 15 अगस्त को ट्रायल किया जाएगा। खेकड़ा के ईपीई से दिल्ली के अक्षरधाम तक इस एलिवेटेड सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। जिस पर बृहस्पतिवार को ट्रायल पूरा होने के बाद जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। इसके शुरू होने से बागपत से दिल्ली केवल बीस मिनट में पहुंच सकेंगे और इससे करीब एक लाख लोगों को रोजाना फायदा होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से एलिवेटेड रोड का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसको पूरा करने की समयावधि सबसे पहले दिसंबर 2023 थी। मगर उस समयावधि में निर्माण नहीं हो सका और उसके बाद मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने की बात कही गई। जिससे चुनाव आचार संहिता लगने से पहले इसे शुरू कराया जा सके। मगर निर्माण पूरा नहीं हो सका।
अब खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली तक इसका निर्माण पूरा हो गया है। इसका फिनिशिंग का कार्य भी खत्म हो गया है। अब इसे शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए ही बृहस्पतिवार को इसे ट्रायल के लिए खोला जाएगा। इस पर कंपनी अपने वाहनों के साथ ही जनता के वाहनों को चलवाएगी। ट्रायल के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा और इसका जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। यह माना जा रहा है कि ट्रायल ठीक होने पर अगले महीने उद्घाटन कराया जा सकता है। ट्रायल के लिए बुधवार को अधिकारियों ने इसका निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

- अभी नेशनल हाईवे पर जाम के कारण होती है परेशानी
एलिवेटेड सड़क शुरू होने से वाहन चालकों की काफी समस्या दूर हो जाएगी। क्योंकि अभी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई बार जाम लगने के कारण वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ती है। नेशनल हाईवे की सडक़ का निर्माण कई जगह नहीं हुआ है और उसमें गड्ढे होने के कारण पानी भी भरा हुआ है। इससे नेशनल हाईवे को मंडौला के आसपास वन-वे भी कराया गया है। अगर एलिवेटेड सड़क को शुरू कर दिया जाता है तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से दिल्ली जाते हुए कई बार जाम लग जाता है और इससे समस्या होती है। एलिवेटेड सड़क शुरू होने से दिल्ली जाने में काफी समस्या खत्म हो जाएगी। इसलिए इसको जल्द शुरू कराया जाए तो अच्छा होगा। - जितेंद्र धामा, सांकरौद
- एलिवेटेड सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब यह शुरू हो जाएगी तो काफी फायदा होगा। दिल्ली जाने में समय बचेगा और केवल बीस मिनट में दिल्ली पहुंच जाएंगे। बागपत के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। - प्रदीप ठाकुर, बागपत
- वर्जन
एलिवेटेड सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इसका बृहस्पतिवार को 15 अगस्त के दिन ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा और ट्रायल सफल होने पर जल्द ही उद्घाटन कराकर इससे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। - धीरज सिंहए परियोजना निदेशकए एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें