फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूपी बोर्ड की ओर रुझान, डेढ़ हजार परीक्षार्थी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छात्र-छात्राओं का यूपी बोर्ड की ओर रुझान बढ़ रहा है। इस बार डेढ़ हजार अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 750 छात्राएं और 800 छात्र शामिल हैं। वर्ष 2021-22 में जिले में 30 हजार एक सौ सात छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जबकि इस बार 31 हजार छह सौ 69 छात्र-छात्राएं अधिक पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022-23 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 31 हजार छह सौ 69 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 385 छात्राएं और इंटरमीडिएट में 276 छात्राएं सहित 769 छात्राएं और हाईस्कूल की की परीक्षा के लिए 504 छात्र और इंटरमीडिएट में 581 छात्र सहित एक हजार 75 अधिक परीक्षा देंगे।
श्री यमुना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ सालों में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बढ़ा है और लोग शिक्षा के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। जिससे लोगों का माध्यमिक विद्यालयों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां के प्रधानाचार्या राजबीर सिंह का कहना है कि माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कम फीस पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। जिससे विद्यालयों में छात्रों का नामांकन बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा
2021-22 2022-23
छात्र छात्रा छात्र छात्रा
हाईस्कूल 9028 6211 9434 6652
इंटरमीडिएट 8943 5925 9526 6057
17971 12135 18960 12709
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें